Rain Alert: कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने इन राज्यों में...येलो अलर्ट जारी किया

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 12:08 PM

thunderstorms in many parts imd has issued a yellow alert in these states

देश के कई हिस्सों में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, और अलग-अलग राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं भारी बारिश की चेतावनी है, तो कहीं उमस भरी गर्मी के बीच हल्की फुहारों से राहत की उम्मीद है। पहाड़ों से लेकर मैदानों और समुद्री इलाकों तक...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, और अलग-अलग राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं भारी बारिश की चेतावनी है, तो कहीं उमस भरी गर्मी के बीच हल्की फुहारों से राहत की उम्मीद है। पहाड़ों से लेकर मैदानों और समुद्री इलाकों तक बारिश का प्रभाव देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 जुलाई 2025 (शनिवार) के लिए कई राज्यों में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

आपके राज्य में 26 जुलाई का मौसम
दिल्ली-एनसीआर: शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसके साथ ही उमस बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान: बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के कारण भारी बारिश की संभावना है। खासकर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में 26 से 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 27 जुलाई को कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश: IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए अगले सात दिनों का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है।
बिहार: शनिवार को बिहार में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ उमस बनी रहेगी।
पंजाब और हरियाणा: इन राज्यों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे उमस में थोड़ी राहत मिल सकती है।
ओडिशा: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण ओडिशा में 26 से 28 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर 21 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
मध्य प्रदेश: शनिवार को मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD ने जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट और 14 अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, टीकमगढ़, सागर और 14 अन्य जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत (केरल, कर्नाटक, तेलंगाना): शनिवार को केरल, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: इन राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भूस्खलन की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
महाराष्ट्र: राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। पालघर और पुणे के घाट इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग
सहित कोंकण के अन्य जिले भी ऑरेंज अलर्ट पर हैं।
गुजरात: गुजरात में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। भरूच, नवसारी, सूरत, तापी, नर्मदा, अमरेली, छोटा उदयपुर, भावनगर, महिसागर, पंचमहल, दाहोद और डांग के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!