Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम...अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियां संभालेगी जिम्मा

Edited By Updated: 30 May, 2023 02:08 PM

tight security arrangements for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरे जोरों से चल रही हैं। यात्रा को सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रभावी सुरक्षा रणनीति तैयार कर ली है और इस पर काम किया जा रहा है।

नेशनल डेस्क: अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरे जोरों से चल रही हैं। यात्रा को सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रभावी सुरक्षा रणनीति तैयार कर ली है और इस पर काम किया जा रहा है। दरअसल गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। खबर है कि यात्रा की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिकबलों की 45 कंपनियां दूसरे राज्यों से बुलाई गई हैं और जून से इनकी तैनाती शुरू हो जाएगी।

 

श्रद्धालुओं के काफिले और आधार शिविरों की सुरक्षा का जिम्मा CRPF व पुलिस संभालेगी। स्टिकी बम व बारूदी सुरंगों के खतरे से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) मुस्तैद रहेगी। श्रद्दालुओं के वाहनों की गहनता से जांच होगी और किसी अनाधिकृत जगह पर श्रद्धालुओं के वाहन नहीं रुकेंगे। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और अगस्त में रक्षा बंधन पर संपन्न होगी। यात्रा की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी सीआरपीएफ के पास रहेगी।

 

सीआरपीएफ का एक दस्ता जम्मू से पहलगाम व बालटाल आधार शिविर तक श्रद्धालुओं के वाहनों के साथ चलेगा। यह वाहन न सिर्फ काफिले के आगे-पीछे होंगे बल्कि काफिले के बीच में भी सीआरपीएफ के जवानों का एक वाहन मौजूद रहेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!