टिकैत ने योगी पर कसा तंज, बोले- ये पूजा-पाठ वाले नहीं बल्कि बलि लेने वाले पुजारी हैं

Edited By Updated: 06 Feb, 2022 11:24 PM

tikait took a jibe at yogi they are not worshipers but priests

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘ये पूजा-पाठ वाले नहीं बल्कि बलि लेने वाले पुजारी हैं।'' केन्द्र द्वारा वापस लिए गए कृषि कानूनों के विरोध में एक साल चले किसान आंदोलन के...

नेशनल डेस्कः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘ये पूजा-पाठ वाले नहीं बल्कि बलि लेने वाले पुजारी हैं।' केन्द्र द्वारा वापस लिए गए कृषि कानूनों के विरोध में एक साल चले किसान आंदोलन के दौरान हुई किसानों की मौत को लेकर भाजपा पर व्यंग्य करते हुए टिकैत ने कहा, ‘‘ये वेशभूषा से तो पुजारी लगते हैं लेकिन ये पूजा-पाठ वाले नहीं बल्कि बलि लेने वाले पुजारी है। इन्होंने 700 से ज्यादा किसानों की बलि ली है।''

पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने आरोप लगाया कि भाजपा पिछले एक महीन से इस क्षेत्र में एक विशेष बिरादरी को निशाना बनाकर चुनाव प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक संत और सूबे के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) को शोभा नहीं देता। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसी पार्टी के नहीं बल्कि सबके होते हैं।''

टिकैत ने कहा कि हिंदुत्व का प्रमाणपत्र देने का ठेका भाजपा के पास नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘अब मुज़फ्फरनगर मॉडल नहीं चलेगा। इस चुनाव में तरह-तरह की बातें हो रही है, जनता सब देख रही है। जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली।'' उन्होंने दावा किया, ‘‘इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंदू, मुस्लिम और जिन्ना का मैच नहीं होने देंगे।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!