कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों का समर्थन लेने के लिए टिकैत मध्य प्रदेश में करेंगे रैलियां

Edited By Updated: 22 Feb, 2021 09:54 PM

tikait will hold rallies in madhya pradesh

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश सिंह टिकैत केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए मध्यप्रदेश में आठ मार्च को तीन जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे। बीकेयू की मध्यप्रदेश इकाई के महासचिव अनिल यादव ने सोमवार

नई दिल्ली/भोपालः भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश सिंह टिकैत केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए मध्यप्रदेश में आठ मार्च को तीन जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे। बीकेयू की मध्यप्रदेश इकाई के महासचिव अनिल यादव ने सोमवार को मीडिया को बताया कि टिकैत आठ मार्च को श्योपुर, रीवा और देवास में किसान रैलियों को संबोधित करेंगे।

इस बीच, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संयोग से प्रदेश के अनूपपुर जिले में वर्ष 2012 में हत्या और दंगे के प्रयास के मामले में टिकैत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित है। उन्होंने बताया कि टिकैत ने जेठारी इलाके में एक बिजली संयंत्र के खिलाफ बीकेयू के विरोध का नेतृत्व किया था। यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए और वाहनों में आग लगा दी गई थी।

अनूपपुर के जिला पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी ने बताया कि इस मामले में टिकैत सहित 100 से अधिक लोगों को भादवि की धारा 307 सहित अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2012 में जमानत पर रिहा होने के बाद टिकैत आगे की सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद वर्ष 2016 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। उन्होंने कहा कि हम गिरफ्तारी वारंट पर जरूरी कार्रवाई करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!