KR Periakaruppan: एक वोट से हार गए मंत्री जी... तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट का सबसे बड़ा सियासी ट्विस्ट

Edited By Updated: 05 May, 2026 12:04 PM

tiruppattur constituency kr periakaruppan lost 1vote tamil nadu election results

KR Periakaruppan Lost 1 vote: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने सबसे अधिक सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है वहीं, चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा...

KR Periakaruppan Lost 1 vote: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने सबसे अधिक सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है वहीं, चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट की रही, जहां एक बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला। 

यहां DMK के वरिष्ठ नेता और मंत्री KR Periakaruppan को मात्र एक वोट (83374 ( -1)) के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर TVK उम्मीदवार सीनिवास सेतुपति आर ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 83,375 वोट मिले और बेहद मामूली अंतर ने पूरा परिणाम बदल दिया।

PunjabKesari
 

यह नतीजा इस बात का उदाहरण बन गया है कि लोकतंत्र में हर एक वोट कितना महत्वपूर्ण होता है। एक वोट का अंतर किसी भी बड़े नेता की जीत या हार तय कर सकता है। पूरे राज्य के 234 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के बाद TVK ने लगभग 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का दावा किया है। वहीं DMK को 59 सीटें मिलीं और AIADMK 47 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। कांग्रेस ने 5 सीटें और पीएमके ने 4 सीटें हासिल कीं। इन नतीजों के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है और आने वाले समय में गठबंधन की राजनीति और अधिक अहम मानी जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!