Assembly Elections 2026: तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और बंगाल के पहले चरण के लिए मतदान आज, दांव पर दिग्गजों की साख

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 01:05 AM

voting for all 234 seats in tamil nadu and the first phase of bengal today

देश के दो महत्वपूर्ण राज्यों, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में जहां आज पहले चरण के तहत वोट डाले जाएंगे, वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में जनता अपने मताधिकार का...

नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई: देश के दो महत्वपूर्ण राज्यों, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में जहां आज पहले चरण के तहत वोट डाले जाएंगे, वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी।

बंगाल में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच वोटिंग पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। राज्य में 2,400 से अधिक केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं और हजारों मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इस चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता 16 जिलों में फैले 44,000 केंद्रों पर 152 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। गौरतलब है कि इस बार बंगाल में चुनाव केवल दो चरणों में सिमट गया है, जबकि पिछले चुनावों में यह प्रक्रिया लंबी चली थी।

ममता और स्टालिन के लिए साख की लड़ाई

  • पश्चिम बंगाल: यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। जानकारों के अनुसार, पहले चरण की करीब 80 सीटों पर दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने अपना राजनीतिक गढ़ बचाने की बड़ी चुनौती है।
  • तमिलनाडु: दक्षिण के इस राज्य में सत्ता की जंग डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) के बीच केंद्रित है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में हैं, जबकि एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में AIADMK वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। यहां 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,000 से ज्यादा उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!