Russia Ukraine war: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया खास ट्विटर हैंडल

Edited By Updated: 28 Feb, 2022 09:54 AM

to help indians in ukraine ministry of external affairs created twitter handle

विदेश मंत्रालय ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने में सहायता करने के लक्ष्य से रविवार को एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल “ऑपगंगा हेल्पलाइन” की शुरुआत की। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान को “ऑपरेशन गंगा” नाम दिया गया है।

नेशनल डेस्क: विदेश मंत्रालय ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने में सहायता करने के लक्ष्य से रविवार को एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल “ऑपगंगा हेल्पलाइन” की शुरुआत की। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान को “ऑपरेशन गंगा” नाम दिया गया है। भारत ने पहले ही पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में 24 घंटे के नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं ताकि इन देशों से लगने वाली यूक्रेन की सीमा से जरिये भारतीयों को निकाला जा सके। 

 

हेल्पलाइन नंबर

  • रोमानिया में नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर: +40732124309, +40771632567, +40745161631 और +40741528123
  • रोमानिया में नियंत्रण कक्ष का ईमेल controlroombucharest@gmail.com
  • भारतीय फोन नंबर +36 308517373, +36 13257742 और +36 13257743 पर हंगरी में नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।
  • एक व्हाट्सएप नंबर: +36 308517373 भी है
  • स्लोवाकिया में कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर +421 252631377, +421 252962916 और +421 951697560 हैं। यहां का ईमेल पता hoc.bratislava@mea.gov.in है।

 

यूक्रेन से 2,000 भारतीयों को निकाला
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को बताया कि भारत ने यूक्रेन से अपने करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है और उनमें से 1,000 लोगों को हंगरी और रोमानिया के रास्ते चार्टर्ड विमानों से घर लाया जा चुका है। बताते चलें कि ऑपरेशन गंगा के तहत सोमवार तड़के रोमानिया के बुखारेस्ट से पांचवीं फ्लाइट 249 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!