Toll Free Highway: इस हाईवे पर Toll हुआ बिल्कुल फ्री- सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Updated: 23 Aug, 2025 11:25 AM

toll free highway toll on atal setu is completely free maharasht government

महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल, अटल सेतु (पूर्व में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक - MTHL) पर अब इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों और इलेक्ट्रिक बसों को टोल नहीं देना...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल, अटल सेतु (पूर्व में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक - MTHL) पर अब इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों और इलेक्ट्रिक बसों को टोल नहीं देना होगा। यह निर्णय राज्य के शहरी विकास विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना में लिया गया है।

किन वाहनों को मिलेगी टोल में छूट?
इस नई व्यवस्था के तहत निम्न इलेक्ट्रिक वाहनों को अटल सेतु पर टोल से छूट मिलेगी:

निजी इलेक्ट्रिक कारें
इलेक्ट्रिक यात्री चारपहिया वाहन
राज्य परिवहन उपक्रमों की इलेक्ट्रिक बसें
निजी ऑपरेटरों द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बसें
शहरी सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रयुक्त ईवी बसें
हालांकि, इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों को इस टोल छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

 नया फैसला, पुराने नियमों में संशोधन
यह निर्णय महाराष्ट्र मोटर वाहन कर अधिनियम, 1958 के अंतर्गत आता है। 31 जनवरी 2025 की अधिसूचना में, सभी वाहनों पर टोल लागू किया गया था, लेकिन अब उसमें आंशिक बदलाव करते हुए ईवी वाहनों को राहत दी गई है।

कार्बन मुक्त भविष्य की ओर एक और कदम
सरकार का उद्देश्य इस फैसले के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में कमी, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा, और ईंधन निर्भरता घटाना है। टोल छूट जैसे प्रोत्साहन, लोगों को पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह ईवी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही सरकार की योजना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग जैसे अन्य प्रमुख राजमार्गों पर भी इस तरह की छूट लागू करने की है।

मुंबई में बढ़ रही है इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या
राज्य में अब तक 22,400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं:
18,400 हल्के ईवी चार पहिया वाहन
2,500 हल्के ईवी यात्री वाहन
1,200 भारी ईवी बसें
300 मध्यम ईवी वाहन

अटल सेतु से हर दिन औसतन 60,000 वाहन गुजरते हैं, जिनमें से 34,000–40,000 वाहन सिर्फ इस पुल का उपयोग करते हैं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में वाहन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि एक्सप्रेसवे से भी गुजरते हैं।

क्या है अटल सेतु?
अटल सेतु देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है, जिसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर है। यह मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसे ट्रैफिक कम करने और यात्रा समय घटाने के लिए तैयार किया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!