Edited By Mansa Devi,Updated: 30 Mar, 2026 01:56 PM

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता इन दिनों अमेरिका में उपचाराधीन हैं और जल्द ही उनकी तीसरी बड़ी हार्ट सर्जरी होने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजिंदर गुप्ता नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अमेरिका के प्रसिद्ध क्लीवलैंड...
बरनाला: ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता इन दिनों अमेरिका में उपचाराधीन हैं और जल्द ही उनकी तीसरी बड़ी हार्ट सर्जरी होने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजिंदर गुप्ता नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अमेरिका के प्रसिद्ध क्लीवलैंड क्लिनिक गए थे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनकी स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद नई कार्डियक प्रक्रिया की सलाह दी है।
सूत्रों के मुताबिक, यह सर्जरी इसी सप्ताह होने की संभावना है। सर्जरी के बाद गुप्ता कुछ समय तक अमेरिका में ही चिकित्सकीय निगरानी में रहेंगे। उनकी रिकवरी अवधि करीब तीन सप्ताह बताई जा रही है, जिसमें अस्पताल में भर्ती रहना भी शामिल है। इस महत्वपूर्ण समय में उनका परिवार पत्नी, बेटा और बेटी उनके साथ मौजूद है।
वहीं, भारतीय दूतावास का कार्यालय भी लगातार परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राजिंदर गुप्ता वर्ष 2002 और 2009 में हृदय सर्जरी करा चुके हैं।