Edited By Parveen Kumar,Updated: 20 Apr, 2026 12:01 AM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने, घुसपैठियों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार, जबरन वसूली व अराजकता से ग्रस्त शासन चलाने का आरोप लगाया। नड्डा ने उत्तर बंगाल के...
नेशनल डेस्क : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने, घुसपैठियों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार, जबरन वसूली व अराजकता से ग्रस्त शासन चलाने का आरोप लगाया। नड्डा ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार सीमा पार से घुसपैठ की अनुमति देकर बंगाल को बांग्लादेश में बदलने का प्रयास कर रही है।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "तृणमूल का काम तुष्टीकरण करना है। सत्तारूढ़ पार्टी बांग्लादेशी घुसपैठियों को अनुमति देकर बंगाल को बांग्लादेश में बदलने की कोशिश कर रहे है। " भाजपा के वरिष्ठ नेता ने घुसपैठ को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाने की कोशिश करते हुए जोर देकर कहा कि राज्य में भाजपा सरकार घुसपैठियों की पहचान करेगी और उन्हें देश से बाहर खदेड़ेगी टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी और भाजपा नेता लिएंडर पेस ने रविवार को कहा कि डबल इंजन वाली सरकार पश्चिम बंगाल को विकास के पथ पर अग्रसर करेगी। पेस भाजपा में 31 मार्च को शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल की जनता के लिए काम करना चाहते हैं। भाजपा नेता ने उत्तर दमदम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार सौरव सिकंदर के समर्थन में निकाले गये रोड शो में भाग लेते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास पर नजर डालें तो जब भी डबल इंजन वाली सरकार बनी है, उसने राज्य के विकास को गति दी है। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र सरकार के साथ एक मजबूत साझेदारी स्थापित होगी और विकास की गति को तेज किया जाएगा।"