बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: माता-पिता और बेटी की हत्या, बड़ी बेटी ने बॉयफ्रेंड संग दिया हत्या को अंजाम

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 02:06 PM

triple murder in bengaluru bengaluru horror daughter boyfriend triple murder

बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि परिवार की बड़ी बेटी और उसका प्रेमी इस कथित तिहरे हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं।

Triple murder in Bengaluru:  बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि परिवार की बड़ी बेटी और उसका प्रेमी इस कथित तिहरे हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान सोमसुंदर (52), उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (48) और छोटी बेटी सुप्रिया (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात के. आर. पुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीगेनहल्ली स्थित एक अपार्टमेंट में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि दंपति की बड़ी बेटी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का संदेह है। वह पिछले दो महीने से कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को आशंका है कि हो सकता है कि परिवार के सदस्य बड़ी बेटी के प्रेम संबंध के पक्ष में नहीं रहे हों, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम मृतक दंपति और उनकी छोटी बेटी उस फ्लैट में गए थे जहां बड़ी बेटी और उसका प्रेमी रह रहे थे। जांचकर्ताओं को संदेह है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तीनों पर कई बार चाकू से हमला किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। दोनों संदिग्ध फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ''आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। गिरफ्तारी के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।'' उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!