Hapur road accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भीषण भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 03:55 PM

hapur father and son on motorcycle killed in collision with tractor trolley

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ट्याला अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में पिता और उनके 7 साल के मासूम बेटे की मौत...

Hapur road accident : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ट्याला अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में पिता और उनके 7 साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी और 5 साल का छोटा बेटा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हापुड़ (देहात) थाने के प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि गाजियाबाद के बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) अपनी पत्नी शालू (30), बेटे वरुण (सात) और छोटे बेटे प्रियांश (पांच) के साथ मोटरसाइकिल से ट्याला अंडरपास से ततारपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई हादसे के बाद पीछे से आ रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। 

यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश: NEEPCO कॉलोनी में अचानक आई बाढ़ के बाद 4 लापता लोगों का बचाव अभियान जारी

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार चारों लोग दूर जा गिरे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने वरुण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: ठाणे: 39 करोड़ की ड्रग्स आग के हवाले, 600 किलो चरस-गांजा और मेफेड्रोन खाक 

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल शालू और प्रियांश का पांची स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!