वेनेजुएला ने भूकंप में मदद के लिए भारत का जताया आभार, पीड़ित लोग बोले-'भारतीय सेना का एहसान कभी नहीं भूलेंगे'

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 05:08 PM

truly grateful for excellent work people of venezuela thank india for treatme

वेनेजुएला में भूकंप राहत अभियान के तहत भारत के ऑपरेशन अमिस्ताद के अंतर्गत स्थापित सेना के फील्ड अस्पताल में इलाज पा रहे लोगों ने भारतीय मेडिकल टीम का आभार जताया। 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। भारत राहत सामग्री और...

International Desk: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन अमिस्ताद (Operation Amistad)' के तहत स्थापित भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल को स्थानीय लोगों से भरपूर सराहना मिल रही है। इलाज करा रहे मरीजों ने भारतीय मेडिकल टीम की सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण के लिए सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया है।

 

'भारतीय मित्रों, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद'
विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में इलाज करा रही एक महिला भावुक होकर कहती है, "भारतीय मित्रों, वेनेजुएला के लोगों के लिए जो उत्कृष्ट कार्य आप कर रहे हैं, उसके लिए हम आपके बेहद आभारी हैं। कठिन समय में आपने जिस स्नेह और समर्पण से हमारी देखभाल की, वह अविस्मरणीय है। ईश्वर आपको हमेशा सुरक्षित रखे।" एक अन्य मरीज ने भी भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में मिली चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए भारतीय टीम को धन्यवाद दिया।

 

ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत पहुंची  मदद
भारत ने 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद राहत अभियान 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया। इन भूकंपों में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई और देशभर में बड़े पैमाने पर तबाही हुई। भारतीय सेना के अतिरिक्त जनसंपर्क महानिदेशालय (ADGPI) ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें 79 वर्षीय महिला का इलाज दिखाया गया है। महिला को एक ढही हुई इमारत के मलबे से जीवित निकाला गया था। उनके पैर में फ्रैक्चर था और पहले से मौजूद पेरिफेरल आर्टेरियल डिजीज के कारण गंभीर घाव बन गया था।

 

सेना ने कहा कि फील्ड अस्पताल केवल चिकित्सा सेवा ही नहीं, बल्कि पीड़ितों के लिए नई उम्मीद भी बन रहा है।
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि 28 जून को भारत की मानवीय सहायता वेनेजुएला पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय फील्ड अस्पताल, राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण भूकंप राहत कार्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!