ट्रंप ने हजारों भारतीयों को निकाला बाहर, सरकार ने संसद में दी जानकारी

Edited By Updated: 03 Aug, 2025 12:43 AM

trump expelled thousands of indians government informed the parliament

अमेरिका ने साल 2025 की शुरुआत से अब तक 1,703 भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकाला है। इनमें से 1,562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार (1 अगस्त) को लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका ने साल 2025 की शुरुआत से अब तक 1,703 भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकाला है। इनमें से 1,562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार (1 अगस्त) को लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

यह सवाल डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने उठाया था, जिन्होंने यह जानना चाहा कि अमेरिका और अन्य देशों ने इस साल अब तक कितने भारतीयों को डिपोर्ट किया है।

 पिछले 5 वर्षों का आंकड़ा भी किया सार्वजनिक

कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि साल 2020 से लेकर 2024 के बीच अमेरिका ने 5,541 भारतीयों को डिपोर्ट किया है। यानी इन 5 वर्षों में औसतन हर साल 1,100 से ज़्यादा लोग अमेरिका से वापस भेजे गए।

वहीं, ब्रिटेन की बात करें तो:

  • 2020 से 2024 के बीच ब्रिटेन ने कुल 311 भारतीयों को वापस भेजा।

  • साल 2025 में अब तक 131 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है।

डिपोर्टी भारतीयों के साथ मानवीय व्यवहार पर सरकार की नजर

मंत्री ने संसद में यह भी स्पष्ट किया कि विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशन, डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर बेहद सजग हैं। उन्होंने बताया कि: “भारत सरकार ने अमेरिका समेत अन्य देशों के साथ इस बात को उठाया है कि डिपोर्टी भारतीयों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।” उन्होंने कहा कि 5 फरवरी 2025 के बाद से अब तक अमानवीय व्यवहार की कोई औपचारिक शिकायत सरकार को नहीं मिली है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!