भारत के इस राज्य ने सड़क का नाम रखा 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू', Trump बोले- "धन्यवाद...ऐसा सम्मान पाने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 11:32 AM

trump thanks india after hyderabad renames road after him

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित एक सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह सम्मानित होने वाले वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं। उन्होंने...

International Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के हैदराबाद में एक मार्ग का नाम उनके नाम पर रखे जाने पर आभार जताते हुए कहा कि इस तरह सम्मानित किए गए वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं। तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम ''डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू'' रखा है जिसके बाद ट्रंप ने शुक्रवार को 'ट्रुथ सोशल' पर एक 'पोस्ट' साझा कर आभार जताया।

PunjabKesari

ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर द्वारा औपचारिक पट्टिका का अनावरण किए जाने की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ''भारत के हैदराबाद में नया 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू'।

 

मैं इस तरीके से सम्मानित किया गया अमेरिका का पहला राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद।'' 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन सहित अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के कार्यालयों के नजदीक है। तेलंगाना सरकार ने कहा कि सड़क का यह नाम अमेरिका को सम्मान देने और भारत-अमेरिका संबंधों में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करने के लिए रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!