वोट चोरी के खिलाफ उमड़ी भीड़, राहुल गांधी बोले- आने वाले चुनाव में INDIA गठबंधन की होगी जीत

Edited By Updated: 02 Nov, 2026 01:09 PM

rahul gandhi says the india alliance will win the upcoming elections

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा है कि इस जनसमर्थन से स्पष्ट हो गया है कि लोकतंत्र और सत्य...

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा है कि इस जनसमर्थन से स्पष्ट हो गया है कि लोकतंत्र और सत्य की जीत होगी तथा आने वाली चुनावों में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी।

गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, 'वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए रिकॉडर् संख्या में पहुंचने के लिए धन्यवाद।' उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतंत्र की जीत होगी, सत्य की जीत होगी और इंडिया गठबंधन विजयी होगा।

इस बीच संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन की महारैली को बदनाम करने और लोगों को दिल्ली आने से रोकने के लिए व्यापारियों के नुकसान तथा बाजार बंद होने का डर फैलाया गया लेकिन भाजपा का यह पूरा दुष्प्रचार पंक्चर हो गया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए वोट चोरी और चुनाव आयोग की जवाबदेही के असली मुद्दे से देश का ध्यान भटकाना तथा लोगों को महारैली में शामिल होने से हतोत्साहित करना था लेकिन इसका उलटा असर हुआ।

रमेश ने कहा कि गांधी की अपील पर लोगों ने दिल्ली के बाजारों में खरीदारी की। पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों में दुकानें खुलीं और कारोबार हुआ। छोटे दुकानदारों तथा रेहड़ी-पटरी वालों से भी लोगों ने सामान खरीदा। उन्होंने कहा कि अखबारों की रिपोटर् ने भाजपा के झूठे दुष्प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने दिल्ली के व्यापारियों, दुकानदारों और नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने लोकतांत्रिक विरोध के साथ स्थानीय कारोबार का भी समर्थन किया।

रमेश ने कहा कि इस रैली को प्रभावित करने के लिए सारे दुष्ट प्रचारकों के पंक्चर होने से साबित हो गया है कि लोकतंत्र की आवाज को न डर से दबाया जा सकता और न दुष्प्रचार से। जनता वोट का अधिकार भी बचाएगी, कारोबार भी चलाएगी और जवाबदेही भी मांगेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!