बड़ा हादसा: फार्मा कंपनी में फटा रिएक्टर, 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौ/त, 9 घायल

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 08:30 AM

two no more nine injured in reactor blast at telangana pharma unit

तेलंगाना के यदाद्रि भुवनगिरी जिले से एक दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। देर रात एक फार्मास्युटिकल कंपनी की यूनिट में अचानक रिएक्टर फटने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हैदराबाद : तेलंगाना के यदाद्रि भुवनगिरी जिले से एक दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। देर रात एक फार्मास्युटिकल कंपनी की यूनिट में अचानक रिएक्टर फटने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाया। बता दें कि यह घटना शुक्रवार देर रात पोचमपल्ली मंडल में स्थित यूनिट में उस समय हुई जब कर्मचारी अपनी शिफ्ट बदल रहे थे।

यह भी पढ़ें: शादी का माहौल... अचानक चलने लगे चाकू, कनाडा में गुरुद्वारे के अंदर वारदात, 2 घायल

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया दो लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए जिनमें से दो 50 प्रतिशत से ज़्यादा जल गए थे जबकि सात लोगों को मामूली चोटें आईं। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में फायर डिपार्टमेंट ने आग बुझा दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!