दो बसों के बीच दोपहिया वाहन फंसने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 May, 2024 11:43 AM

two wheeler stuck buses palarivattom kochi

कोच्चि में पालारिवट्टम के पास शुक्रवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों के बीच दोपहिया वाहन के फंस जाने से, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह छह बजकर करीब 15 मिनट पर हुई।

 कोच्चि: कोच्चि में पालारिवट्टम के पास शुक्रवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों के बीच दोपहिया वाहन के फंस जाने से, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह छह बजकर करीब 15 मिनट पर हुई। 

उसने बताया कि जब दोपहिया वाहन बस के पीछे था तभी पीछे से आई एक अन्य बस ने मोटरसाइकिल और उसके आगे वाली बस में टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया। 

उसने बताया कि जिस बस ने टक्कर मारी, उसमें सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। उसने कहा, ‘‘जांच जारी है। उसके बाद ही पीड़ितों के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।''  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!