पिकअप वैन का बीच सड़क में फटा टायर, 5 लोगों की मौत और 20 घायल

Edited By Updated: 16 Jun, 2025 10:57 AM

tyre of a pickup van burst in middle of road 5 people died and 20 were injured

बिहार के सारण जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की जान चली गई और 20 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब मक्के से लदी एक पिकअप वैन का टायर फट गया और वह बीच रास्ते में ही पलट गई। दुर्घटना के वक्त पिकअप पर मक्के के साथ 25 लोग भी सवार थे।

नेशनल डेस्क. बिहार के सारण जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की जान चली गई और 20 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब मक्के से लदी एक पिकअप वैन का टायर फट गया और वह बीच रास्ते में ही पलट गई। दुर्घटना के वक्त पिकअप पर मक्के के साथ 25 लोग भी सवार थे।

कैसे हुआ हादसा?

यह भीषण हादसा नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर फोरलेन के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन दिघवारा से मक्का लादकर वैशाली जिले के सराय जा रही थी। रास्ते में सोनपुर के बाजितपुर के पास अचानक गाड़ी का एक टायर फट गया, जिससे संतुलन बिगड़ा और वैन मक्के व उसमें सवार लोगों के साथ पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वाले और घायल सभी एक ही गांव के निवासी थे।

बचाव कार्य और घायलों का इलाज

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सोनपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया गया। हाजीपुर से भी 2 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों की पहचान और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!