केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मुरुगन कल से श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे

Edited By Updated: 08 Feb, 2023 08:53 PM

union minister murugan to visit sri lanka from tomorrow

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन बृहस्पतिवार से चार दिन की श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे।

नेशनल डेस्क : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन बृहस्पतिवार से चार दिन की श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार के अनुदान से निर्मित जाफना सांस्कृतिक केंद्र को श्रीलंका के लोगों को समर्पित करेंगे। इस केंद्र का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2015 में किया था। सरकारी बयान के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री नौ से 12 फरवरी तक अपनी यात्रा के दौरान ऐसे विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे जो श्रीलंका में भारत सरकार की जन-केंद्रित विकास साझेदारी के पैमाने और सीमा को रेखांकित करते हैं।

साथ ही वह विभिन्न समूहों/समुदायों के नेताओं और हितधारकों से बातचीत भी करेंगे। जाफना सांस्कृतिक केंद्र भारत-श्रीलंका विकास साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है। यह मुख्य रूप से उत्तरी प्रांत के लोगों के लिए सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के उद्देश्य से एक सुलह परियोजना के रूप में शुरू किया गया था।

बयान में कहा गया है, इस अत्याधुनिक केंद्र में कई सुविधाएं शामिल हैं जैसे संग्रहालय, 600 से अधिक लोगों के लिए एक उन्नत थिएटर शैली का सभागार, एक 11-मंजिला शिक्षण टॉवर, एक सार्वजनिक चौक जिसका उपयोग रंगमंच के रूप में भी किया जा सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!