UP : बंद मकान से मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की ला'शें, भीतर का मंजर देख उड़े पुलिस के होश; इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 09:46 PM

up bodies of 5 members of the same family found in a closed house

उत्तर प्रदेश के कासगंज से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके बंद मकान के अंदर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मकान पिछले तीन दिनों से बंद था। जब इतने समय तक घर में कोई हलचल नहीं दिखी, तो...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के कासगंज से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके बंद मकान के अंदर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मकान पिछले तीन दिनों से बंद था। जब इतने समय तक घर में कोई हलचल नहीं दिखी, तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

ताला तोड़कर अंदर गई पुलिस

यह मामला कासगंज के अमापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सत्यवीर नाम का व्यक्ति गुप्ता एजेंसी पेट्रोल पंप के पीछे अपने परिवार के साथ रहता था। मकान दो-तीन दिन से बंद था और घर से कोई आवाज या गतिविधि नहीं आ रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का ताला तोड़कर अंदर गई। अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। घर में पांच लोगों के शव पड़े मिले।

बच्चों और पत्नी को जहर, फिर खुद फांसी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सत्यवीर ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से जरूरी सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी। आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव या कोई अन्य कारण से, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!