Edited By Parveen Kumar,Updated: 13 Feb, 2026 11:29 PM

गुजरात के सूरत शहर के उमरा में शुक्रवार दोपहर 26 वर्षीय महिला और उसके चार वर्षीय बेटे का शव उसके (महिला) मायके में मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उमरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृत महिला पूनम तायडे और उनका बेटा पिछले साल...
नेशनल डेस्क : गुजरात के सूरत शहर के उमरा में शुक्रवार दोपहर 26 वर्षीय महिला और उसके चार वर्षीय बेटे का शव उसके (महिला) मायके में मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उमरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृत महिला पूनम तायडे और उनका बेटा पिछले साल अगस्त में तलाक के बाद अपनी मां और दो भाइयों के साथ रहते थे।
अधिकारी ने कहा, "मां और बेटे दोनों कमरे में फंदे से लटके पाए गए। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, शनिवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद और अधिक जानकारी मिलेगी।"