UP: कार की टक्कर से 100 फीट तक हवा में उछली महिला, दर्दनाक मौत, हॉस्पिटल से रिश्तेदार को देखकर लौट रही थी घर

Edited By Updated: 02 Nov, 2024 06:09 PM

up the havoc of high speed was seen in jhansi car hit a woman

उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान गुड्डो के रूप में हुई है। महिला और उसका पति अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद घर लौटते समय सड़क पार कर रहे थे।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान गुड्डो के रूप में हुई है। महिला और उसका पति अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद घर लौटते समय सड़क पार कर रहे थे। कोतवाली क्षेत्र की निवासी गुड्डो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर थाना अंतर्गत लक्ष्मी गेट निवासी राजू रायकवार की 54 वर्षीय पत्नी गुड्डो के रिश्तेदार नवाबाद स्थित मैक्स केयर अस्पताल में भर्ती थे। वह उन्हें देखने के लिए अपने पति के साथ अस्पताल गई थी। शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे वह अपने पति के साथ घर जाने के लिए अस्पताल से निकली और सड़क पार करने लगी।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
उसी समय तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की कार ने गुड्डो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुड्डो हवा में उछल गई। हवा में उछलने के बाद वह कार के बोनट पर गिर पड़ी। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी, बल्कि करीब 100 फीट तक उसे घसीटता हुआ ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें हादसा साफ देखा जा सकता है


पति राजू रायकवार ने बताया कि हम अपने रिश्तेदार को देखने मैक्स केयर अस्पताल गए थे। रिश्तेदार को देखने के बाद करीब 9:15 बजे अस्पताल से बाहर निकले और सड़क पार करने लगे। तभी कार चालक आया और उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वह उनकी पत्नी को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। फिर कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला को टक्कर मारने के बाद कार ने रास्ते में आ रहे अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। 

मामले में पुलिस ने कही ये बात
पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि नवाबाद थाना क्षेत्र में कल रात 9:15 बजे एक वैगनआर कार एक महिला को रौंद कर फरार हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर कार का पता लगा लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!