अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने भारतीय राजदूत संधू से की मुलाकात, रक्षा साझेदारी पर की बात

Edited By Updated: 27 Mar, 2021 10:15 AM

us chief of naval  meets indian ambassador discuss defence partnership

अमेरिका के नौसेना प्रमुख माइकल मार्टिन गिलडे ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की तथा ...

वाशिंगटन: अमेरिका के नौसेना प्रमुख माइकल मार्टिन गिलडे ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की तथा भारत एवं अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एडमिरल गिलडे ने शुक्रवार को बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘हम हिंद-प्रशांत एवं इससे भी आगे मुक्त, खुली एवं समावेशी नियम आधारित व्यवस्था को मिलकर प्रोत्साहित करेंगे।''

 

गिलडे ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका में भारत के राजदूत से मिलकर बहुत खुशी हुई।'' उन्होंने संधू के साथ बैठक की अपनी तस्वीर भी साझा की। संधू ने एडमिरल का उनकी मेजबानी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए काम करने का इच्छुक हूं।''  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!