Edited By Parveen Kumar,Updated: 28 Mar, 2026 08:21 PM

आज दिनांक 28 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बटाला जिला की ओर से प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन आर आर बावा डी ए वी कॉलेज बटाला में किया गया। इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के नाते आदरणीय अरुण कुमार जी, अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह जी का रहना हुआ।
नेशनल डेस्क : आज दिनांक 28 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बटाला जिला की ओर से प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन आर आर बावा डी ए वी कॉलेज बटाला में किया गया । इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के नाते आदरणीय अरुण कुमार जी, अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह जी का रहना हुआ।
अरुण जी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा कैसी रही , संघ कार्य क्या है और संघ के लक्ष्य की जानकारी दी। अरुण जी ने बताया कि भारत सदैव एक राष्ट्र राष्ट्र रहा है। यहां सारा समाज एक रहा है और हम सब की हमेशा एक पहचान रही वह है भारतीय।
जब वास्को दी गामा भारत में केरल के एक कस्बे में पहुंचा तो उसने कहा कि मैं भारत पहुंच गया हूं , उसने यह नहीं कहा कि मैं केरल पहुंच गया। अलेक्जेंडर ने भी अपने राज्य में यह संदेश पहुंचाया कि मैंने भारत को / हिंदुस्तान को जीता।
संघ के कार्यों को चार शब्दों में कहना हो तो कह सकते हैं Man Making Nation Building। देश में कुछ लोगों के महान होने से देश महान नहीं हो जाता, समाज परिवर्तन भाषण से या सत्ता से नहीं होता। परिवर्तन के कुछ सजीव उदाहरण देख कर बनने वाले वातावरण से होता है। जैसा समाज हम बनाना चाहते हैं वैसा हमारा जीवन हो तथा लोगों से हमारा आत्मीय पूर्ण व्यवहार रहे यह संघ की कार्यपद्धति है । हमे यह काम राष्ट्रव्यापी करना है किसी क्षेत्र विशेष में नहीं।
इस 100 साल की यात्रा में समाज ने हम पर विश्वास किया क्योंकि हमारी यह दृढ मान्यता है कि यह भगवान का काम है , हमारा काम किसी के भी विरोध में नहीं है अर्थात सर्वे शाम अवरोधन है। संघ समाज की आवश्यकता के समय खड़ा रहा पीछे नहीं हटा चाहे वह स्वतंत्रता आंदोलन हो , देश विभाजन का प्रसंग हो या जम्मू कश्मीर में दो विधान , दो प्रधान , दो निशान के विरोध में चलने वाला प्रजा परिषद का आंदोलन हो ।

समाज ने संघ पर इसलिए भी विश्वास किया कि संघ के लोग बदले में कुछ लेने की अपेक्षा नहीं रखते । आने वाले समय के बारे में सतर्क करते हुए अरुण कुमार ने कहा कि जिन शक्तियों से एक हजार बर्ष हमारा संघर्ष रहा वह शक्तियां परास्त तो हुई हैं समाप्त नहीं । वैचारिक भ्रम पैदा करने का भ्रम चल रहा है , इन शक्तियों के पास कोई रचनात्मक एजेंडा नहीं है , उन्हें लगता है कि यदि देश के लोगों में राष्ट्रीय भक्ति भाव का जागरण चलता रहा तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

आने वाले समय के लिए सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य इन पांच बातों को जन सामान्य अपने जीवन का हिस्सा बनाए तो अपना देश , अपना समाज बहुत अच्छी दिशा में आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते डॉ सुखदीप सिंह ( रिटायर्ड senior medical officer) एवं श्री संजीव अग्रवाल जी (प्रसिद्ध उद्योगपति) का रहना हुआ। मंच पर विभाग संघचालक श्री अरुण अग्रवाल जी एवं जिला संघचालक कृष्ण लाल गुप्ता जी का भी रहना हुआ ।