अमेरिका में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार, बच्चों के यौन शोषण की साजिश के 'स्टिंग ऑपरेशन' में हुआ पर्दाफाश

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 05:45 PM

indian origin youth arrested in us

अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए चलाए गए एक 'अंडरकवर स्टिंग ऑपरेशन' में एक भारतीय नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सांता फे पुलिस विभाग ने इस गुप्त कार्रवाई के जरिए बाल यौन शोषण...

इंटरनेशल डेस्क: अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए चलाए गए एक 'अंडरकवर स्टिंग ऑपरेशन' में एक भारतीय नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सांता फे पुलिस विभाग ने इस गुप्त कार्रवाई के जरिए बाल यौन शोषण के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है।

वायरल हुआ गिरफ्तारी का वीडियो

पुलिस द्वारा मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया गया आधिकारिक बॉडीकैम फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी एक बंद दरवाजे के पीछे छिपे हैं और बाहर 26 वर्षीय नागराजू बालकम के आने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही वह करीब आता है, अधिकारी तेजी से बाहर निकलकर उसे हिरासत में ले लेते हैं। गिरफ्तारी के दौरान एक अधिकारी उससे पूछता है कि क्या वह अंग्रेजी या स्पेनिश बोल सकता है। इसके बाद उसे पास के कमरे में ले जाकर उसकी तलाशी ली गई।

PunjabKesari

क्या हैं गंभीर आरोप?

नागराजू बालकम पर इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरण के माध्यम से बच्चों को बहलाने-फुसलाने और वेश्यावृत्ति के लिए बच्चों के यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कानूनी की नजर में, यह एक ऐसा अपराध है जिसमें अपराधी सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप या गेमिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके नाबालिगों को वास्तविक दुनिया में यौन शोषण के लिए फंसाते हैं।

कैसे सफल हुआ पुलिस का 'जाल'?

एक अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सांता फे पुलिस विभाग की स्पेशल विक्टिम यूनिट (SVU) ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जासूसों ने विभिन्न मोबाइल ऐप्स पर फर्जी अकाउंट बनाए और संदिग्धों से बातचीत शुरू की। जब अपराधी नाबालिगों से मिलने के लिए तय जगह पर पहुंचे, तो वहां पहले से तैनात पुलिस टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

मामले में हुई अन्य गिरफ्तारियां

बालकम के अलावा, इस गुप्त ऑपरेशन में तीन अन्य लोग भी पकड़े गए हैं, जिनमें 59 वर्षीय एडुआर्डो रामिरेज़, 55 वर्षीय हेरोल्ड एडम्स और 29 वर्षीय टॉमस काकजो शामिल हैं। पुलिस विभाग की यह स्पेशल यूनिट बच्चों के शारीरिक शोषण, परित्याग और गुमशुदगी जैसे संवेदनशील मामलों की जांच के लिए जानी जाती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!