Romance से पहले इतिहास! कैसे हुई Valentine’s Day की शुरुआत, जानिए इस शख्स की हैरान कर देने वाली कहानी

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 01:26 PM

valentine s week a priest sacrifice is the epitome of love week

फरवरी का महीना दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही हवाओं में रोमांस की खुशबू घुलने लगी है। कुछ ही दिनों में 'प्यार का हफ्ता' यानी वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस दिन को आज हम चॉकलेट, टेडी और गुलाब के साथ मनाते हैं, उसकी...

Happy Valentine’s Day 2026: फरवरी का महीना दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही हवाओं में रोमांस की खुशबू घुलने लगी है। कुछ ही दिनों में 'प्यार का हफ्ता' यानी वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस दिन को आज हम चॉकलेट, टेडी और गुलाब के साथ मनाते हैं, उसकी नींव तीसरी शताब्दी के रोम में एक पादरी के साहस और बलिदान पर रखी गई थी? आइए जानते हैं 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस सफर का पूरा इतिहास और इसके पीछे की अनसुनी कहानी।

PunjabKesari

क्यों मनाया जाता है Valentine’s Day? 

वैलेंटाइन डे का नाम संत वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है, जो प्राचीन रोम के एक निडर पादरी थे। उस दौर में रोम के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय का मानना था कि कुंवारे पुरुष, शादीशुदा पुरुषों की तुलना में बेहतर सैनिक साबित होते हैं क्योंकि उनका परिवार से मोह नहीं होता। इसलिए उन्होंने सैनिकों की शादी पर पाबंदी लगा दी थी। संत वैलेंटाइन को यह अन्यायपूर्ण लगा।

PunjabKesari

उन्होंने सम्राट के आदेश की अवहेलना की और चोरी-छिपे सैनिकों की शादियां करानी शुरू कर दीं। जब सम्राट को इस 'खता' का पता चला, तो उन्होंने संत को जेल में डाल दिया और 14 फरवरी को उन्हें मौत की सजा दे दी गई। प्यार के लिए उनके इसी अटूट विश्वास और बलिदान को याद करने के लिए यह दिन मनाया जाने लगा।

एक दिन से 'Valentine Week' तक का सफर

शुरुआत में यह केवल एक दिन (14 फरवरी) तक सीमित था लेकिन समय के साथ यह पूरे एक हफ्ते के उत्सव में बदल गया। अब हर दिन का अपना एक खास महत्व है:

PunjabKesari

तारीख दिन (Day) महत्व
7 फरवरी रोज डे फूलों के जरिए भावनाओं का इजहार।
8 फरवरी प्रपोज डे अपने दिल की बात कहने का मौका।
9 फरवरी चॉकलेट डे रिश्तों में मिठास घोलने का दिन।
10 फरवरी टेडी डे मासूमियत और प्यार का प्रतीक तोहफा।
11 फरवरी प्रॉमिस डे जिंदगी भर साथ निभाने का वादा।
12 फरवरी हग डे गले लगकर अपनापन जताने का दिन।
13 फरवरी किस डे स्नेह और विश्वास की मुहर।
14 फरवरी वैलेंटाइन डे प्यार और समर्पण का मुख्य उत्सव।

PunjabKesari

वैश्विक परंपरा और आज का दौर

वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले यूरोप में हुई। 18वीं और 19वीं सदी तक आते-आते प्रेम पत्र (Love Letters) और ग्रीटिंग कार्ड्स भेजने का चलन बढ़ा। आज यह दिन केवल प्रेमी-प्रेमिकाओं तक सीमित नहीं है। अब लोग अपने दोस्तों, माता-पिता और हर उस शख्स को 'हैप्पी वैलेंटाइन डे' कहते हैं जो उनके जीवन में खास जगह रखता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!