देश में बने वेंटिलेटर्स का होगा निर्यात, सरकार ने दी मंजूरी

Edited By Updated: 01 Aug, 2020 07:44 PM

ventilators made in the country will be exported government approved

कोविड-19 पर उच्चस्तरीय मंत्रिसमूह ने देश में निर्मित वेंटिलेटर के निर्यात को मंजूरी देने के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की लगातार गिर रही...

नई दिल्लीः कोविड-19 पर उच्चस्तरीय मंत्रिसमूह ने देश में निर्मित वेंटिलेटर के निर्यात को मंजूरी देने के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की लगातार गिर रही मृत्युदर के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। देश में कोविड-19 के मरीजों की मृत्युदर इस समय 2.15 प्रतिशत है, ‘‘जिसका अर्थ है कि बहुत कम उपचाराधीन मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं''। बयान में कहा गया है कि 31 जुलाई को देश में केवल 0.22 उपचाराधीन मरीज वेंटिलेटर पर थे।

मंत्रालय ने कहा कि देश में निर्मित वेंटिलेटर के निर्यात के लिए आवश्यक कदम उठाने की खातिर विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) को मंत्रिसमूह के फैसले से अवगत करा दिया गया है। उसने कहा, ‘‘अब वेंटिलेटर के निर्यात को मंजूरी दे दी गई है, तो उम्मीद की जाती है कि देश में निर्मित वेंटिलेटरों के लिए विदेशों में नए बाजार मिलेंगे।'' कोविड-19 से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए वेंटिलेटरों के निर्यात पर मार्च में प्रतिबंध लगा दिया गया था, ताकि मशीनों की घरेलू स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!