तमिलनाडु में विजय का सीएम बनना लगभग तय, TVK को VCK सहित इन पार्टियों ने समर्थन का किया ऐलान

Edited By Updated: 09 May, 2026 06:07 PM

vijay s appointment as chief minister of tamil nadu is almost certain with the

विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) ने तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को बिना शर्त समर्थन देने की शनिवार को घोषणा की और अभिनेता से नेता बने विजय के अब जल्द ही राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने की उम्मीद है। नयी सरकार के गठन...

नेशनल डेस्क: विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) ने तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को बिना शर्त समर्थन देने की शनिवार को घोषणा की और अभिनेता से नेता बने विजय के अब जल्द ही राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने की उम्मीद है। नयी सरकार के गठन को लेकर लगाई जा रही अटकलों और अनिश्चितता की स्थिति को समाप्त करते हुए, टीवीके नेता अधव अर्जुन ने संवाददाताओं को बताया कि वीसीके ने उनकी पार्टी को समर्थन दिया है। 

 

वीसीके नेता वन्नी अरसु, जो पार्टी के विधायक दल के नेता भी हैं, ने राज्यपाल आर्लेकर को संबोधित पत्र में टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है। अर्जुन ने इस मौके पर कहा, ''विजय''। उन्होंने टीवीके को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन को धन्यवाद दिया तथा विश्वास जताया कि टीवीके के संस्थापक विजय मुख्यमंत्री बनेंगे। वीसीके सूत्रों ने बताया कि पार्टी टीवीके को बाहर से समर्थन देगी। 

वीसीके के दो विधायकों के समर्थन से टीवीके ने तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में 118 सीटों के बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के पास शुरुआत में बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम, यानी 108 सीटें थीं। टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, सरकार बनाने के लिए द्रमुक के सहयोगी दलों कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से संपर्क किया था और समर्थन मांगा था।

हालांकि विजय, जिन्होंने दो सीटों पर जीत हासिल की है, को उनमें से एक सीट छोड़नी पड़ेगी। इससे पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 107 रह जाएगी। टीवीके को समर्थन देने वाली पार्टियों - कांग्रेस के पांच तथा भाकपा, माकपा और वीसीके (प्रत्येक) के दो-दो विधायक हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!