जेब में रखें सिर्फ 10 हजार, और इस गांव में शुरू करें ये Secret Business, हर महीने होगी मोटी कमाई

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 11:34 AM

village note printing machine start this business for just rs 10 000

अक्सर लोग सोचते हैं कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों-करोड़ों की जरूरत होती है लेकिन हकीकत इसके उलट है। आज के दौर में लो-इन्वेस्टमेंट, हाई-प्रॉफिट (कम निवेश, ज्यादा मुनाफा) का मॉडल सबसे सफल है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां संसाधन सस्ते हैं और...

Start Business with 10000 Rupees : अक्सर लोग सोचते हैं कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों-करोड़ों की जरूरत होती है लेकिन हकीकत इसके उलट है। आज के दौर में लो-इन्वेस्टमेंट, हाई-प्रॉफिट (कम निवेश, ज्यादा मुनाफा) का मॉडल सबसे सफल है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां संसाधन सस्ते हैं और मांग भरपूर। अगर आपके पास सही योजना है तो महज 10 हजार रुपये से आप अपना खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।

1. टिफिन सर्विस: घर के स्वाद से होगी मोटी कमाई

आजकल पढ़ाई या छोटे-मोटे कामों के लिए लोग अपने घर से दूर कस्बों और गांवों में रहते हैं। उन्हें हमेशा घर जैसा खाना तलाश रहता है।

PunjabKesari

2. घर का बना अचार: स्वाद का ऐसा जादू जो नोट बरसाए

भारतीय खाने की थाली अचार के बिना अधूरी है। बाजार के केमिकल वाले अचार के बजाय लोग अब होममेड अचार को तवज्जो दे रहे हैं।

  • आईडिया: आम, नींबू, मिर्च और मौसमी सब्जियों का अचार बनाएं।

  • मार्केटिंग: इसे आकर्षक पैकिंग के साथ स्थानीय दुकानों या सोशल मीडिया के जरिए बेचें।

  • लागत: ₹3,000 से ₹5,000 में कच्चा माल और मसाले आ जाएंगे।

PunjabKesari

3. चाय का देसी स्टॉल: कभी न खत्म होने वाला डिमांड

भारत में चाय एक इमोशन है। किसी भी बाजार, बस स्टैंड या चौराहे के पास एक छोटा सा चाय का स्टॉल रोजाना की कमाई की गारंटी है।

  • खासियत: इसमें उधारी का झंझट नहीं होता, हर दिन नकदी आती है।

  • टिप: अगर आप चाय के साथ कुल्हड़ या कोई खास मसाला इस्तेमाल करते हैं तो आपकी लोकप्रियता और बढ़ जाएगी।

PunjabKesari

4. प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट: हुनर भी और पैसा भी

शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में मेहंदी लगाने वालों की भारी डिमांड रहती है।

  • निवेश: लगभग शून्य (सिर्फ मेहंदी की कीप और आपका हुनर)।

  • मुनाफा: सीजन के दौरान एक दिन की कमाई ₹2,000 से ₹5,000 तक हो सकती है। इसे आप घर से या ब्यूटी पार्लर के साथ जुड़कर भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Mobile Charger Cover Alert: मोबाइल चार्जर पर कवर लगाने वाले हो जाएं सावधान! आज ही हटा लें वरना...

5. ऑनलाइन सर्विस सेंटर (CSC): गांव का डिजिटल हब

डिजिटल इंडिया के दौर में अब फॉर्म भरने, आधार कार्ड अपडेट करने या सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए लोगों को शहर भागने की जरूरत नहीं है।

  • सेटअप: एक पुराना कंप्यूटर/लैपटॉप, छोटा प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन।

  • फायदा: गांव के लोगों की मदद भी होगी और हर फॉर्म या प्रिंटआउट पर आपको सीधा कमीशन मिलेगा।

PunjabKesari

सफलता का मंत्र: छोटी शुरुआत, बड़ी सोच

इन बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें बढ़ाने की कोई सीमा नहीं है। आज आप ₹10,000 से शुरू कर रहे हैं लेकिन जैसे-जैसे ग्राहक बढ़ेंगे आप इसे एक बड़ी कंपनी का रूप दे सकते हैं। बस जरूरत है तो मेहनत और गुणवत्ता बनाए रखने की।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!