Mobile Charger Cover Alert: मोबाइल चार्जर पर कवर लगाने वाले हो जाएं सावधान! आज ही हटा लें वरना...

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 11:14 AM

decorative covers on mobile chargers can be costly

आजकल बाजार में मोबाइल फोन के साथ-साथ चार्जर और केबल के लिए भी रंग-बिरंगे और डिजाइनर कवर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। लोग चार्जर को गंदगी और स्क्रैच से बचाने के लिए उन पर सिलिकॉन या प्लास्टिक के कवर चढ़ा देते हैं लेकिन टेक एक्सपर्ट्स और फायर सेफ्टी...

Mobile Charger Overheating Dangers : आजकल बाजार में मोबाइल फोन के साथ-साथ चार्जर और केबल के लिए भी रंग-बिरंगे और डिजाइनर कवर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। लोग चार्जर को गंदगी और स्क्रैच से बचाने के लिए उन पर सिलिकॉन या प्लास्टिक के कवर चढ़ा देते हैं लेकिन टेक एक्सपर्ट्स और फायर सेफ्टी विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत न केवल आपके चार्जर को खराब कर सकती है बल्कि घर में आग लगने का कारण भी बन सकती है।

क्यों खतरनाक है चार्जर पर कवर लगाना?

चार्जर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो बिजली को फोन की बैटरी के अनुकूल बदलने का काम करता है। इस प्रक्रिया के दौरान चार्जर के अंदरूनी सर्किट में काफी गर्मी (Heat) पैदा होती है। फोन के विपरीत, चार्जर में गर्मी बाहर निकालने के लिए कोई वेंट या पंखा नहीं होता। इसका बाहरी प्लास्टिक ढांचा ही गर्मी को बाहर फैलाता है। जब आप चार्जर पर कवर लगा देते हैं तो वह गर्मी अंदर ही कैद हो जाती है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण चार्जर का सर्किट पिघल सकता है या उसमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है। यदि आप रातभर फोन चार्ज पर लगाकर छोड़ते हैं और उस पर कवर चढ़ा है तो ओवरहीटिंग के कारण वह कभी भी जल सकता है या फट सकता है।

PunjabKesari

सिर्फ चार्जर ही नहीं, फोन को भी पहुंचता है नुकसान

चार्जर पर कवर लगाने का बुरा असर आपके महंगे स्मार्टफोन पर भी पड़ता है:

  1. स्लो चार्जिंग: जब चार्जर बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है तो इसकी कार्यक्षमता घट जाती है। इससे फोन को चार्ज होने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है।

  2. बैटरी डैमेज: ओवरहीटेड चार्जर से निकलने वाली अस्थिर बिजली फोन की बैटरी लाइफ को कम कर सकती है और फोन को भी गर्म कर सकती है।

PunjabKesari

केबल कवर भी हैं नुकसानदेह?

कई लोग चार्जिंग केबल (डेटा केबल) को मुड़ने से बचाने के लिए उस पर 'स्प्रिंग' या प्लास्टिक के कवर लपेट देते हैं। इससे केबल के अंदर की तारों पर दबाव पड़ता है और वे अंदर ही अंदर गर्म होकर जल सकती हैं।

PunjabKesari

क्या है सही तरीका?

विशेषज्ञों की सलाह है कि चार्जर और केबल को हमेशा उनके प्राकृतिक रूप में ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: खतरे की घंटी: Liver Damage की Morning Warning! सुबह उठते ही शरीर में दिखें ये बदलाव, तो समझ लें खतरे में है जान

  • मजबूत बनावट: चार्जर का बाहरी हिस्सा पहले से ही मजबूत हाई-ग्रेड प्लास्टिक से बना होता है जो गिरने पर आसानी से नहीं टूटता।

  • सफाई: अगर चार्जर गंदा हो गया है तो उसे सूखे कपड़े से साफ करें न कि उसे कवर में छुपाएं।

  • सुरक्षित चार्जिंग: फोन चार्ज करते समय चार्जर को बेड, सोफे या कपड़ों के पास न रखें क्योंकि ये चीजें गर्मी सोखती हैं और आग पकड़ सकती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!