रेलवे में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जुलाई से मिलेगी राहत... रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 06:54 PM

great news for railway passengers relief coming from july 15

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे यात्रियों को रेलवे बुकिंग करने में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल रेलवे में सफर करने वाले छात्र ने अश्विनी...

नेशनल डेस्क : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे यात्रियों को रेलवे बुकिंग करने में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल रेलवे में सफर करने वाले छात्र ने अश्विनी वैष्णव से कहा कि वह IRCTC की वेबसाइट पर कैप्चा से परेशान है, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद रेल मंत्री ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि 15 जुलाई तक कैप्चा को हटाकर वेबसाइट को अपडेट कर दिया जाएगा। 

रेल मंत्री ने लिया बड़ा फैसला

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि 15 जुलाई 2026 तक वेबसाइट से कैप्चा हटाकर वेबसाइट को अपडेट कर दिया जाएगा।बता दें कि रेल मंत्री पहुंचे एक कार्यक्रम में गए थे, जहां एक छात्रा ने उन्हें वेबसाइट में आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया कि साइट पर कैप्चा भरने में परेशानी होती है। स्टूडेंट्स की बात को सुनने के बाद रेल मंत्री ने बिना समय गंवाए तुरंत ही एक आधिकारी को फोन लगाया, उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की मांग है आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट बननी चाहिए। 

#WATCH | On students’ demand, Union Railway Minister announces new IRCTC website to be launched by 15th July pic.twitter.com/fjX6z6vyj1

— ANI (@ANI) June 11, 2026

इसके बाद उन्होंने अधिकारी से फोन पर पूछा कि क्या हम 30 दिनों में वेबसाइट को बना पाएंगे? अधिकारी से जवाब मिलने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टूडेंट्स को आश्वासन दिया है कि अगले महीने की 15 तारीख यानी 15 जुलाई को नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। आईआरसीटीसी की ये नई वेबसाइट ज्यादा यूजर फ्रेंडली होगी, पुरानी साइट की तुलना ज्यादा तेज होगी और नई साइट के जरिए बुकिंग प्रोसेस ज्यादा स्मूद होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!