EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्शन से बचना है तो आवेदन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, फिर नहीं होगी कोई भी मुश्किल

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 11:56 AM

want to avoid epfo pension claim rejection know these key points before applying

EPFO पेंशन या PF क्लेम रिजेक्ट होने की मुख्य वजह छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जैसे गलत जानकारी भरना, फॉर्म अधूरा छोड़ना या दस्तावेजों में अंतर होना। आधार, बैंक और EPF रिकॉर्ड में जानकारी एक जैसी होना जरूरी है। साथ ही नियोक्ता का सही योगदान और जरूरी...

नेशनल डेस्क : देशभर में करोड़ों लोग अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर भरोसा करते हैं। हर महीने सैलरी का एक हिस्सा इसमें जमा होता है, जो आगे चलकर पेंशन और बचत का मजबूत आधार बनता है। जरूरत पड़ने पर इस राशि को निकाला भी जा सकता है, लेकिन कई बार लोगों का पेंशन या PF क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में बड़ी नहीं, बल्कि छोटी-छोटी गलतियां इसकी वजह बनती हैं।

आवेदन में छोटी गलती बन जाती है बड़ी परेशानी

सबसे आम कारण आवेदन फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियां हैं। कई लोग जल्दबाजी में बैंक खाता नंबर, जन्मतिथि या नौकरी की अवधि जैसी जरूरी जानकारी गलत दर्ज कर देते हैं। कुछ मामलों में फॉर्म अधूरा छोड़ दिया जाता है। EPFO का सिस्टम इन जानकारियों की बारीकी से जांच करता है, इसलिए छोटी सी गलती भी क्लेम को रोक सकती है। ऐसे में आवेदन करने से पहले हर डिटेल को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है, क्योंकि बाद में सुधार करने में काफी समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें - दिन में होगा अंधेरा... इस दिन लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

दस्तावेजों और रिकॉर्ड में अंतर

कई बार क्लेम रिजेक्ट होने की वजह दस्तावेजों और EPF रिकॉर्ड के बीच अंतर होता है। उदाहरण के तौर पर, आधार कार्ड, बैंक खाते और EPF खाते में नाम या जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज हो सकती है। सिस्टम इस तरह के अंतर को तुरंत पकड़ लेता है और क्लेम प्रोसेस आगे नहीं बढ़ता। इसलिए आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी दस्तावेजों में आपकी जानकारी एक जैसी हो। अगर कहीं गलती है, तो पहले उसे ठीक करवाना बेहतर रहता है।

योगदान और रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याएं

कुछ मामलों में समस्या कंपनी की तरफ से होने वाले EPF योगदान से भी जुड़ी होती है। अगर नियोक्ता ने समय पर योगदान जमा नहीं किया है या सैलरी रिकॉर्ड ठीक नहीं है, तो क्लेम अटक सकता है। इसके अलावा, यदि कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार क्लेम करता है और जरूरी दस्तावेज जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र या नॉमिनी की जानकारी पूरी नहीं होती, तो भी आवेदन खारिज हो सकता है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

क्लेम को आसानी से पास कराने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अपने EPF खाते की पूरी जानकारी जांचें, आधार को लिंक करें, बैंक डिटेल सही रखें और नॉमिनेशन अपडेट करें। ये छोटे-छोटे कदम भविष्य में बड़ी परेशानी से बचा सकते हैं और क्लेम प्रक्रिया को सरल बना देते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!