Edited By Parveen Kumar,Updated: 14 Oct, 2026 07:16 PM

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर क्षेत्र स्थित चिरान हृदयपुर गांव में पिछले करीब एक महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव की गलियों और रास्तों पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर क्षेत्र स्थित चिरान हृदयपुर गांव में पिछले करीब एक महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव की गलियों और रास्तों पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
इस बीच नर्सरी में पढ़ने वाली मासूम मायरा ने कानपुर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से गांव में जलभराव की समस्या दूर कराने की अपील की है। मायरा ने बताया कि उसे रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ऐसे में उसने डीएम से जल्द समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।
हजारों बीघा कृषि भूमि पर असर की आशंका
ग्रामीणों के मुताबिक, लंबे समय से जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव में पानी जमा है। इससे जहां लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं हजारों बीघा कृषि भूमि पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद
गांव के लोगों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन जलभराव की समस्या का संज्ञान लेकर जल्द उचित कदम उठाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें गंदे पानी और दुर्गंध से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कब तक प्रभावी कदम उठाता है।