पश्चिम बंगाल: टीएमसी पार्षद के घर पर बम हमला, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 07:00 PM

west bengal political violence

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में मंगलवार रात एक धमाके की घटना से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वार्ड नंबर 8 के पार्षद असित मजूमदार के घर के पिछले हिस्से में अज्ञात हमलावरों ने बम फेंक दिया।

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में मंगलवार रात एक धमाके की घटना से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वार्ड नंबर 8 के पार्षद असित मजूमदार के घर के पिछले हिस्से में अज्ञात हमलावरों ने बम फेंक दिया। यह घटना रात करीब 9:15 बजे बताई जा रही है। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 कोई हताहत नहीं, जांच तेज

राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। हालांकि, घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

 पार्षद का बयान

असित मजूमदार ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे और उनकी पत्नी पिछले चार दशकों से अधिक समय से क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं। उनकी पत्नी कृष्णा मजूमदार बशीरहाट नगरपालिका की पूर्व मेयर रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में पहली बार उन्हें इस तरह की हिंसक घटना का सामना करना पड़ा है।

टीएमसी विधायक ने विपक्ष पर साधा निशाना

बशीरहाट से टीएमसी विधायक सप्तर्षि बनर्जी ने इस घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने और भय का माहौल बनाने की कोशिश है। विधायक ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच घटना

यह वारदात ऐसे समय सामने आई है जब राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। हाल के हफ्तों में कोलकाता समेत कई जगहों पर दोनों दलों के समर्थकों के बीच टकराव की खबरें सामने आई थीं। आगामी चुनावों को देखते हुए राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं, जिसके बीच ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!