Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 Mar, 2026 03:25 PM

देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही दिशा का कोई विकल्प नहीं है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें राजस्थान के लाल अनुज...
नेशनल डेस्क: देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही दिशा का कोई विकल्प नहीं है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें राजस्थान के लाल अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में टॉप करके अपना और अपने राज्य का नाम रोशन किया है।
मेडिकल से प्रशासनिक सेवा तक का शानदार सफर
अनुज की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी पृष्ठभूमि चिकित्सा क्षेत्र से रही है। राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज ने अपनी उच्च शिक्षा जोधपुर एम्स (AIIMS) से पूरी की, जहां उन्होंने 2023 में MBBS की डिग्री हासिल की थी। डॉक्टर बनने के बाद भी उनके मन में समाज की सेवा के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना था। इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने तैयारी शुरू की और यूपीएससी (UPSC) के पिछले सफर में वे 'डैनिक्स' (DANICS) सेवा के लिए चुने गए थे। फिलहाल वे इसी प्रशासनिक सेवा में कार्यरत थे, लेकिन उनकी नजरें हमेशा शीर्ष पद पर थीं, जिसे उन्होंने आज सच कर दिखाया।
एक लंबी और चुनौतीपूर्ण परीक्षा का पड़ाव
UPSC की यह चयन प्रक्रिया अपने आप में धैर्य की परीक्षा मानी जाती है। साल 2025 के इस सत्र के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया गया था। लिखित परीक्षा की बाधा पार करने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को इस साल फरवरी में साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया। लंबी जद्दोजहद और कड़े मानसिक परीक्षण के बाद आखिरकार आयोग ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट अपलोड कर दी है।
कैसे देखें अपना परिणाम?
सफल होने वाले उम्मीदवारों की सूची और उनके रोल नंबर अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर उपलब्ध हैं। अनुज की इस उपलब्धि ने लाखों यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय लिख दिया है, जो यह दर्शाता है कि पेशेवर डिग्री के साथ भी देश की सबसे कठिन परीक्षा में अव्वल आया जा सकता है।
UPSC 2025: टॉप-20 सितारों की पूरी सूची
रैंक रोल नंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे
3 3512521 आकांश धुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जीनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्जवल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 आन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निशार डिशंत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज