NASA क्यों लगाता है स्पेस में संबंध बनाने पर पाबंदी,अगर प्रेग्नेंट हो गए तो भ्रूण पर क्या होगा असर?

Edited By Updated: 24 Jul, 2025 04:29 PM

why does nasa impose restrictions on having relation in space

अंतरिक्ष यात्रा काफी चुनौतियों से भरी होती है। अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहना और नए-नए प्रयोग करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। अंतरिक्ष अभियानों में पुरुष और महिलाएं दोनों ही शामिल होते हैं। इसी बीच NASA को विशेष रूप से महिला अंतरिक्ष यात्रियों को...

नेशनल डेस्क: अंतरिक्ष यात्रा काफी चुनौतियों से भरी होती है। अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहना और नए-नए प्रयोग करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। अंतरिक्ष अभियानों में पुरुष और महिलाएं दोनों ही शामिल होते हैं। इसी बीच NASA को विशेष रूप से महिला अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इस बात की चिंता होती है कि कहीं कोई महिला अंतरिक्ष में गर्भवती न हो जाए। इसका मुख्य कारण यह है कि अंतरिक्ष में इस तरह की गतिविधि को गैर-जिम्मेदाराना माना जाता है। ऐसे मेंनासा अंतरिक्ष में शारीरिक संबंध बनाने से स्पष्ट रूप से मना करता है। साथ ही यहां पर सवाल यह उठता है कि अगर अंतरिक्ष में ऐसा हुआ तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं? आइए जानते हैं-

अंतरिक्ष में प्रेग्नेंसी के बड़े नुकसान और खतरे

नासा का कहना है कि उन्होंने कीड़ों और उनकी संतानों पर अंतरिक्ष में प्रयोग किए हैं, जिनमें कुछ सफलता मिली है। बड़े जानवरों पर ऐसे प्रयोग अभी तक नहीं किए गए हैं। फिर भी स्पेस थेरेपी विशेषज्ञों का मानना है कि शारीरिक और जैविक दृष्टिकोण से अंतरिक्ष में गर्भावस्था पूरी तरह से संभव है। इसके गंभीर खतरे भी हैं। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी और उच्च स्तर के रेडिएशन के कारण भ्रूण को नुकसान पहुंचने और यहां तक कि उसके मरने की पूरी संभावना होती है। दरअसल हम अभी भी इस बारे में बहुत कम जानते हैं कि अंतरिक्ष का वातावरण मानव शरीर को कैसे प्रभावित करता है। उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि सामान्य तौर पर अंतरिक्ष मानव स्वास्थ्य के लिए एक खतरनाक जगह है। यह गर्भवती महिला और विकसित हो रहे भ्रूण दोनों के लिए अत्यधिक जोखिम भरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने गृह मंत्री अमित शाह से की खास मुलाकात, मंडी में प्राकृतिक आपदा का बताया हाल, मदद का मिला आश्वासन

लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का मानव शरीर पर प्रभाव

गुरुत्वाकर्षण की कमी का अंतरिक्ष यात्रियों पर खासकर लंबी अवधि के मिशनों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अंतरिक्ष में रहने से लोगों की मांसपेशियों के टिश्यू खत्म होने लगते हैं और हड्डियों की ताकत कम हो जाती है। गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण खून के संचार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति का एक अजीब सकारात्मक पहलू भी है, जिसे कुछ लोग अंतरिक्ष में शारीरिक संबंध बनाने में सहायक मान सकते हैं क्योंकि रक्त शरीर के ऊपरी हिस्से में अधिक आसानी से पहुंचता है।

ये भी पढ़ें- सैलरी में देरी होने पर भड़की लड़की, बोली- ' HR को थप्पड़ मार दूं तो क्या होगा?' लोग बोले- अगर बैकअप है तो...,वायरल हुआ पोस्ट

अंतरिक्ष में संबंध बनाना बेहद कठिन

नासा के इंजीनियर जोनाथन मिलर जिन्होंने एजेंसी के साथ 30 से अधिक सालों तक काम किया है ने गुरुत्वाकर्षण-मुक्त वातावरण में शारीरिक संबंध बनाने की कठिनाइयों के बारे में बताया है। उनका मानना है कि "अंतरिक्ष में सेक्स को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है क्योंकि वास्तव में ऐसा करना बहुत मुश्किल होता है और अकेले रहना असंभव होता है।" मिलर के अनुसार, गुरुत्वाकर्षणहीनता के कारण सेक्स पोजीशन की संख्या लगभग तीन गुनी हो जाती है और कपल्स को लगातार अपने पैरों को स्थिर रखने की जरूरत होती है ताकि वे एक-दूसरे से दूर न तैर जाएं। इससे स्पष्ट है कि फिल्मो में दिखाए गए दृश्य के विपरीत यह एक बहुत ही जटिल और अव्यावहारिक कार्य है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!