किराए पर मिलते हैं पति…इस देश में जानें क्यों हो गए ऐसे हालात? 1 घंटे बाद महिलाएं क्या करती हैं, जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 07 Dec, 2025 04:57 PM

in this country husbands are available on rent

दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां पुरुषों की कमी इतनी बढ़ गई है कि महिलाएं अब “किराए पर पति” लेने लगी हैं। यह अजीबोगरीब ट्रेंड सामने आया है यूरोप के देश लातविया से, जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से 15.5% ज्यादा है। इसके चलते कई महिलाएं घरगृहस्थी...

नेशनल डेस्क: दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां पुरुषों की कमी इतनी बढ़ गई है कि महिलाएं अब “किराए पर पति” लेने लगी हैं। यह अजीबोगरीब ट्रेंड सामने आया है यूरोप के देश लातविया से, जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से 15.5% ज्यादा है। इसके चलते कई महिलाएं घरगृहस्थी संभालने के लिए अस्थायी पुरुष पार्टनर यानी “हसबैंड ऑन रेंट” जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करने लगी हैं।

विदेश में खोज रही हैं पार्टनर
लातविया की महिलाएं बताती हैं कि ऑफिस, पब्लिक स्पेस और डेली लाइफ में पुरुषों की कमी साफ दिखाई देती है। कई महिलाएं तो विदेश जाकर पार्टनर ढूँढने के लिए मजबूर हो चुकी हैं, क्योंकि देश के अंदर विकल्प बेहद कम रह गए हैं।


घरेलू कामों के लिए ‘किराए के पति’
पुरुषों की कम तादाद के चलते घरेलू कामों में मदद के लिए कई महिलाएं ऐसे प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रही हैं, जो हैंडीमैन को ‘रेंट’ पर भेजते हैं।
जैसे:


Komanda24 (Men With Golden Hands) – पाइपलाइन, बढ़ईगीरी, रीपेयर और इंस्टॉलेशन Remontdarbi.lv – “Husband for an hour” यानी एक घंटे का पति, जो पेंटिंग से लेकर परदे ठीक करने तक सभी काम करता है ये पुरुष तय समय पर घर पहुंचकर सभी घरेलू मरम्मत और इंस्टॉलेशन का काम कर देते हैं।

आखिर पुरुषों की आबादी घट क्यों रही है?
विशेषज्ञों के अनुसार, लातविया में पुरुषों की कम उम्र में मौत के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं—
➤ ज्यादा धूम्रपान
➤ अस्वस्थ लाइफस्टाइल
➤ मोटापा
➤ मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं


उच्च सुसाइड रेट (80% से ज्यादा पुरुष)
33–45 वर्ष की उम्र में पुरुषों की मृत्यु दर, महिलाओं के मुकाबले तीन गुना तक है। लातवियाई महिलाएं पुरुषों से औसतन 11 साल ज्यादा जीवित रहती हैं, जो यूरोप में सबसे बड़ा अंतर है।


महिलाओं पर बढ़ रहा बोझ
पुरुषों की कम आबादी का असर यह है कि कई महिलाओं को अपने जीवन और घर की सारी जिम्मेदारी अकेले उठानी पड़ रही है। इस वजह से वे घरेलू खालीपन और कामकाज को पूरा करने के लिए “किराए पर पति” जैसी सेवाओं का अधिक उपयोग कर रही हैं।


सिर्फ लातविया नहीं, अन्य देशों में भी ट्रेंड
यह ट्रेंड दुनिया के अन्य हिस्सों में भी दिख रहा है। ब्रिटेन में Laura Young ने 2022 में अपने बिज़नेस “Rent My Handy Husband” के जरिए चर्चा बटोरी थी, जिसमें महिलाएं उसके पति James को घरेलू कामों के लिए रेंट पर लेती थीं—और James हमेशा ‘फुली बुक’ रहते थे।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!