PM मोदी के साथ हम तमिलनाडु में भी अपनी गठबंधन की सरकार बनाएंगे: CM Rekha Gupta का बड़ा दावा

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 03:57 PM

with pm modi we will form our coalition government in tamil nadu too cm rekha

तमिलनाडु में एक ही चरण में विधानसभा की सभी सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भाततीय जानता पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को बंगाला और तमिलनाडू में प्रचार के लिए जमीन...

नेशनल डेक्स: तमिलनाडु में एक ही चरण में विधानसभा की सभी सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भाततीय जानता पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को बंगाला और तमिलनाडू में प्रचार के लिए जमीन पर उतारें हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कोयंबटूर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि "जैसे पूरा देश तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है, हम चाहते हैं कि तमिलनाडु भी वैसे ही आगे बढ़े। यहां की भ्रष्टाचारी सरकार को हटाना बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम तमिलनाडु में भी अपनी गठबंधन की सरकार बनाएंगे और इसे आगे लेकर जाएंगे। परिसीमन पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बयान पर उन्होंने कहा, "ये वह लोग हैं जिन्हें लोकतंत्र के साथ चलने में तकलीफ होती है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम, यह देश की आधी आबादी के हित के लिए है, देश हित के लिए है। यदि निर्णयों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ती है तो उन्हें क्या तकलीफ है?

आपको बता दें विशेष सत्र में प्रस्तावित बिल लोकसभा सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023, लोकसभा में परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ा है, केंद्र सरकार ने सदन में सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रपोजल है, जिसमें से 815 सीटें स्टेट और शेष 35 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आरक्षित हैं। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। फिलहाल इस विल को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावार है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!