अपने नौ माह के बच्चे को बेरहमी से पीटने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Edited By Updated: 12 Apr, 2022 02:31 PM

woman arrested for beating child in jammu samba

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक महिला के अपने नौ महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जम्मू: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक महिला के अपने नौ महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 

अधिकारियों ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की क्रूरता के लिए उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।

 

दिल दहला देने वाले इस वीडियो में महिला को कथित तौर पर अपने नौ माह के बच्चे की पिटाई करते, उसे थप्पड़ मारते और बिस्तर पर फेंकते हुए देखा गया। यह वीडियो संभवत: महिला के किसी रिश्तेदार ने बनाया था।

 

महिला के पति ने वीडियो देखने के बाद सांबा जिले के ब्री कामिला क्षेत्र के सरपंच मुख्तियार सिंह के साथ तुरंत पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना एक महीने पुरानी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!