Edited By Parveen Kumar,Updated: 13 Jul, 2026 05:54 PM

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आवारा पशुओं को खेत में घुसने से रोकने के लिए कथित तौर पर लगाई गई करंट प्रवाहित कंटीले तार की बाड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आवारा पशुओं को खेत में घुसने से रोकने के लिए कथित तौर पर लगाई गई करंट प्रवाहित कंटीले तार की बाड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना बेनीपुरवा गांव में उस समय हुई, जब शांति देवी (55) शौच के लिए जा रही थीं। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला करंट प्रवाहित बाड़ के संपर्क में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।