बेजुबानों से हैवानियत: महिलाओं ने कुत्ते के पांच बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, फ‍िर...

Edited By Updated: 08 Nov, 2024 10:33 PM

women burnt five puppies alive by pouring petrol on them then

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना इलाके की पुलिस ने पांच पिल्लों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना इलाके की पुलिस ने पांच पिल्लों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

कंकरखेड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि एनिमल केयर सोसाइटी के महामंत्री अंशुमाली वशिष्ठ की तहरीर के आधार पर कुत्ते के पांच पिल्लों को जलाने के मामले में दो आरोपियों शोभा (कुलदीप की पत्नी) और आरती (प्रवीण की पत्नी) पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 325 (पशु को मारने या अपंग करने की शरारत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसएचओ ने कहा, "जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" 

अंशुमाली की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पांच नवंबर को दोनों महिलाओं ने एक गली के कुत्ते के पांच नवजात पिल्लों पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर मार डाला। वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि संत नगर कॉलोनी में एक गली के कुत्ते ने हाल ही में पांच पिल्लों को जन्म दिया था, जिन्हें कथित तौर पर आरोपी महिलाओं ने निशाना बनाया। शुक्रवार को मेरठ व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी दौराला की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुचिता सिंह से मुलाकात कर मामले में शामिल महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!