Aadhaar Card Update in 5 Steps: अब घर बैठे अपडेट होगा आपका मोबाइल नंबर और एड्रेस, UIDAI ने पेश किया नया मोबाइल ऐप

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 12:14 PM

your mobile number and address in aadhaar from the comfort of your home

UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करवाने के नियमों को अपडेट किया है। इन नए नियमों के अनुसार UIDAI ने नया ऑफिशियल ऐप पेश किया है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसकी मदद से आप घर बैठे आसानी से ही अपना मोबाइल नंबर आधार में अपडेट कर सकते...

Aadhaar Card Update: UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करवाने के नियमों को अपडेट किया है। इन नए नियमों के अनुसार UIDAI ने नया ऑफिशियल ऐप पेश किया है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसकी मदद से आप घर बैठे आसानी से ही अपना मोबाइल नंबर आधार में अपडेट कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से अब नागरिक घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं। इस पहल का मकसद आधार केंद्रों पर लगने वाली लंबी लाइनों और भीड़ से लोगों को राहत दिलाना है।

नए आधार ऐप के मुख्य लाभ और फीचर्स

इस नए ऐप से सभी सेवाएं आपको एक जगह पर मिल जाएंगी। यानि की आप आसानी से अपना पता बदलवा सकते हैं और अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट करवा सकते हैं। इस प्रोसेस को ज्यादा सेफ बनाने के लिए आपको Face Authentication और OTP-based verification की सुविधा दी गई है। इससे आपको गर्मी, बारिश या धूप  में केंद्र चक्कर लगाने की जररुत नहीं।

PunjabKesari

ऐप के जरिए कैसे अपडेट करें अपना Address?

आधार कार्ड पर एड्रेस ठीक ऐसे करवा सकते हैं- 

  • सबसे पहले अपने फोन के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से नया आधार ऐप डाउनलोड करें और अपने Registered credentials के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए बायोमेट्रिक और OTP प्रोसेस पूरा करें।
  • होम स्क्रीन पर जाकर 'Services' सेक्शन के तहत 'Address Update' के विकल्प पर टैप करें।
  • इसके बाद अपना नया एड्रेस सही से टाइप कर साथ में एक वैलिड डॉक्यूमेंट की कॉपी स्कैन कर अपलोड करें।
  • सुरक्षा और पुष्टि के लिए चेहरे की पहचान (Face ID/Face Authentication) की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट अपने आप ही समीक्षा के लिए UIDAI के पास चला जाएगा।

कैसे चेंज करें मोबाइल नंबर?   

  •  ऐप के मुख्य मेनू में जाकर 'Update Mobile Number' का विकल्प चुनें।
  • वह नया मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप अपने आधार से लिंक करना चाहते हैं।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे निर्देशों का पालन करते हुए अपनी पहचान सत्यापित करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार आवेदन स्वीकार होने और डेटाबेस अपडेट होने के बाद, आधार से जुड़े सभी भविष्य के ओटीपी (OTP) और संदेश आपके इसी नए नंबर पर आने शुरू हो जाएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!