Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Aug, 2026 01:56 PM

Tatkal Ticket Rules 2026: अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो 1 अगस्त 2026 से लागू हुए नए नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अब रिजर्वेशन काउंटर और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से टिकट बुकिंग का प्रोसेस बदल गया है। भारतीय रेलवे...
Tatkal Ticket Rules 2026: अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो 1 अगस्त 2026 से लागू हुए नए नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अब रिजर्वेशन काउंटर और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से टिकट बुकिंग का प्रोसेस बदल गया है। भारतीय रेलवे ने काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए नया टोकन सिस्टम लागू किया है, जबकि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की नई वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग पहले के मुकाबले अधिक तेज़ हो गई है। आइए जानते हैं, लास्ट-मिनट टिकट बुकिंग से पहले किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।
काउंटर पर लागू हुआ नया टोकन सिस्टम
अब पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर पर तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को काउंटर पर पहुंचते ही क्रम संख्या वाला टोकन दिया जाएगा। इसी टोकन के आधार पर उनकी लाइन में जगह तय होगी। इससे पुरानी व्यवस्था खत्म हो गई है, जिसमें पहले अलग से टोकन लेना पड़ता था और फिर टिकट बुक कराने के लिए दोबारा लाइन में लगना होता था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, AC क्लास के लिए टोकन सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक वितरित किए जाएंगे, जबकि नॉन-AC क्लास के यात्रियों को सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे के बीच टोकन मिलेगा।
Counter Booking को 2 कैटेगरी में बांटा गया
रेलवे ने काउंटर बुकिंग को अब दो कैटेगरी A और B कैटेगरी में बांटा किया है। कैटेगरी A के यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर पहले सेवा दी जाएगी। इसके बाद ही कैटेगरी B, जिसमें अन्य सभी यात्री शामिल हैं, की बुकिंग की जाएगी।
कैटेगरी B के यात्रियों के लिए आधार कार्ड या रेलवे द्वारा मान्य कोई अन्य फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। इसलिए काउंटर पर टिकट बुक कराने से पहले अपना वैध पहचान पत्र और टोकन लेने का निर्धारित समय अवश्य ध्यान रखें।
Online Tatkal Booking के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य
मौजूदा नियमों के तहत IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल टिकट केवल वही यात्री बुक कर सकते हैं, जिनका आधार सत्यापन पूरा हो चुका है। टिकट बुकिंग के दौरान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए सत्यापन भी आवश्यक होगा। इसके अलावा, अधिकृत एजेंटों को तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के शुरुआती 30 मिनट तक टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी। AC क्लास के लिए यह प्रतिबंध सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक और नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक लागू रहेगा।