जाकिर नाइक ने राजीव गांधी ट्रस्ट को दी थी 50 लाख की रकम

Edited By Updated: 10 Sep, 2016 11:17 AM

zakir naik the rajiv gandhi trust congress

विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक इस बार कांग्रेस पार्टी की बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। जाकिर नाइक ने वर्ष 2011 में राजीव गांधी ट्रस्ट को 50 लाख रुपए की राशि अनुदान के तौर पर दी थी।

नई दिल्ली: विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक इस बार कांग्रेस पार्टी की बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। जाकिर नाइक ने वर्ष 2011 में राजीव गांधी ट्रस्ट को 50 लाख रुपए की राशि अनुदान के तौर पर दी थी। 

सोनिया गांधी कर रही थीं ट्रस्ट की अगुवाई
उस समय ट्रस्ट की अगुवाई कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी कर रही थीं। नाइक ने यह अनुदान अपने ट्रस्ट इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन की ओर से दिया था।  जुलाई में जब से जाकिर नाइक से जुड़े विवाद सामने आए हैं, राजीव गांधी ट्रस्ट ने इस रकम को वापस करने का मन बना लिया है। 

2002 में शुरू किया गया था राजीव गांधी ट्रस्ट
राजीव गांधी ट्रस्ट को वर्ष 2002 में शुरू किया गया था। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की मदद करना था। जो अनुदान नाइक ने दिया था उसे चैक के जरिए सीधे बैंक अकाऊंट में जमा करवा दिया गया था। इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन ने तब राजीव गांधी ट्रस्ट को पत्र लिखा था कि जो रकम जमा की गई, उसका प्रयोग जनरल फंड के लिए होना था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!