Edited By ,Updated: 07 Jul, 2015 12:38 AM

उपमंडल के गांव माहुआना बोदला में सड़क किनारे खड़े एक किशोर की कार की टक्कर से मौत हो गई।...
फाजिल्का: उपमंडल के गांव माहुआना बोदला में सड़क किनारे खड़े एक किशोर की कार की टक्कर से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से जिला मेनपुरी (उत्तर प्रदेश) वासी मनोज कुमार जोकि गांव में एक ईंटों के भठे पर कार्य करता है अपने बड़े लड़के को निकटवर्ती गांव अरनी वाला भेजने हेतु सड़क किनारे बने बस स्टाप पर आया था। उसने अपने बड़े लड़के को बस पर चढ़ा दिया और अपने 12 वर्षीय छोटे लड़के जसवंत सिंह के साथ वहां खड़ा था कि एक कार ने जसवंत को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना अरनी वाला पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।