तिरुपति में 4 से 6 दिसंबर तक होगा डीजीपी, आईजीपी का सम्मेलन; PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 05:42 PM

dgp igp conference to be held in tirupati from december 4 to 6

पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) का सम्मेलन 4 से 6 दिसंबर तक तिरुपति के भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य...

नेशनल डेस्क : पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) का सम्मेलन 4 से 6 दिसंबर तक तिरुपति के भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने का कार्यक्रम है।

आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव जी. साई प्रसाद ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए राज्य सचिवालय में एक अंतर-विभागीय समिति की बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापक तैयारियां करने और किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न रहने देने का निर्देश दिया।

सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ''डीजीपी और आईजीपी सम्मेलन 4 से 6 दिसंबर तक तिरुपति के आईआईएसईआर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!