Atishi Video Case: पंजाब पुलिस की अधूरी रिपोर्ट पर दिल्ली विधानसभा नाराज, अब 28 जनवरी तक इंतजार

Edited By Updated: 23 Jan, 2026 12:31 PM

atishi video case

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज एक एफआईआर को लेकर

पंजाब डेस्कः  दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज एक एफआईआर को लेकर पंजाब पुलिस से जवाब तलब किया है। यह एफआईआर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी से जुड़े एक वीडियो क्लिप के मामले में दर्ज की गई है। 

दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से 23 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि पंजाब पुलिस द्वारा भेजा गया जवाब और जालंधर के पुलिस कमिश्नर की टिप्पणियां माननीय स्पीकर के समक्ष रखी गई हैं, लेकिन 10 जनवरी 2026 को जारी नोटिस के तहत मांगी गई अतिरिक्त जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

सचिवालय ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिए हैं कि 28 जनवरी 2026 से पहले इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं। इनमें एफआईआर दर्ज करने के आधार पर दी गई शिकायत की प्रति, एफआईआर की कॉपी, पंजाब पुलिस की सोशल मीडिया एक्सपर्ट रिपोर्ट और फॉरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट शामिल हैं। यह पत्र माननीय स्पीकर की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। मामले को लेकर अब पंजाब पुलिस की ओर से जल्द ही पूरी जानकारी भेजे जाने की संभावना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!