SGPC का बड़ा Action, हैड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को किया रिटायर

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 05:14 PM

big decision of sgpc services of giani raghbir singh terminated

आज आंतरिक समिति की बैठक के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने बड़ा फैसला लेते हुए ज्ञानी रघबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। आंतरिक समिति ने निर्णय लिया कि ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाएं समाप्त की जाएं। साथ ही उन्हें हेड ग्रंथी के पद से भी...

अमृतसर – आज आंतरिक समिति की बैठक के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने बड़ा फैसला लेते हुए ज्ञानी रघबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। आंतरिक समिति ने निर्णय लिया कि ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाएं समाप्त की जाएं। साथ ही उन्हें हेड ग्रंथी के पद से भी हटा दिया गया है। यह फैसला समिति की बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने की।

समिति के फैसले के अनुसार यह बड़ी कार्रवाई ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा नियमों की अनदेखी करने और संस्था की बदनामी करने के चलते की गई है। इस संबंध में उन्हें 72 घंटों के भीतर अपना स्पष्टीकरण और सबूत पेश करने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रधान धामी ने कहा कि SGPC सिख मर्यादा और अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती और भविष्य में भी संस्था के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!