Gippy Grewal और Jordan Sandhu की सुरक्षा हटाने पर बरसे सुखबीर, कहा-CM की मनमानी घातक साबित हो सकती है

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 05:58 PM

sukhbir lashed out at the removal of security for gippy grewal and jordan sandhu

पंजाब सरकार द्वारा दो पंजाबी कलाकारों गिप्पी ग्रेवाल और जॉर्डन संधू की सुरक्षा हटाए जाने पर सुखबीर बादल ने जमकर निशाना साधा है। सुखबीर ने टवीट जारी कर कहा है कि ''मुझे यह रिपोर्टें मिली हैं कि मशहूर अभिनेता/सिंगर Gippy Grewal को सुरक्षा कवर हटा दिया...

पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार द्वारा दो पंजाबी कलाकारों गिप्पी ग्रेवाल और जॉर्डन संधू की सुरक्षा हटाए जाने पर सुखबीर बादल ने जमकर निशाना साधा है। सुखबीर ने टवीट जारी कर कहा है कि ''मुझे यह रिपोर्टें मिली हैं कि मशहूर अभिनेता/सिंगर Gippy Grewal को सुरक्षा कवर हटा दिया गया है, इसके पीछे कारण यह है कि उन्होंने हाल ही में मेरे साथ बादल गांव में मुलाकात की थी।

रिपोर्टों के अनुसार, एक अन्य प्रसिद्ध कलाकार Jordan Sandhu का सुरक्षा कवर भी हटा दिया गया है। यह सभी को पता है कि ये मशहूर पंजाबी सिंगर्स और एक्टर्स गैंगस्टर्स और उगाही करने वालों से गंभीर खतरे में रहते हैं। इन कलाकारों को दी जा रही पुलिस सुरक्षा मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की मनमानी के कारण वापस ली जा रही है।

उन्होंने पिछली गलतियों से कुछ नहीं सीखा। दिन-दहाड़े हुए Sidhu MooseWala के भयावह हत्या मामले की याद आज भी ताजा है।

मैं इस बदले की भावना की कड़ी निंदा करता हूँ। यदि किसी कलाकार को कोई हानि होती है, तो इसके लिए मुख्यमंत्री पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। मैं इस मुद्दे को माननीय पंजाब राज्यपाल के साथ भी उठाऊँगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!